पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से पिलाई जाएंगी पोलियो ड्रॉप्स

आज से पिलाई जाएंगी पोलियो ड्रॉप्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | झुग्गी-झोपड़ियोंमें रहने वाले बच्चों के लिए सेहत विभाग 21 से 23 सितंबर तक विशेष पल्स पोलियो मुहिम चला रहा है। इसके अंतर्गत झुग्गी-झोपड़ियों के अलावा ईंट-भट्ठे, नहर-खाल के किनारे अस्थायी तौर पर रहने वाले मजदूरों के बच्चों और खुले आसमान तले रह रहे कबीलों के पांच साल तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो मुहिम से जुड़े लाल चंद सिंह ने बताया कि भले ही डब्ल्यूएचओ ने भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया है, पर पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान नाइजीरिया में पोलियो का प्रकोप अभी जारी है। ऐसे में फर्ज बन जाता है कि झुग्गी-झोपड़ियों एवं स्लम बस्ती के परिवारों के बच्चों को पोलियो बूंदें पिलाई जाएं, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो बूंद से वंचित रह सके।