अध्यापक 2 से करेंगे सम्मान समारोह
बठिंडा | जिलापरिषद नगर काउंसिलों के स्कूल शिक्षा विभाग में शामिल होने के बाद 41 दिन लगातार मरणाव्रत पर बैठे यूनियन के राज्य प्रधान जसविंदर सिंह का बठिंडा पहुंचने पर स्वागत किया गया। टीचर्स होम में रखी गई बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके संघर्ष के बाद स्कूलों को शिक्षा विभाग में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उनके संघर्ष के दौरान साथ देने वालों का सम्मान किया जाएगा। समारोह 2 अक्टूबर को शहीद भगत सिंह के जिले से शुरू किए जाएंगे, जो 6 अक्टूबर को तरनतारन 12 अक्टूबर को मानसा में किया जाएगा। इसके अलावा यूनियन की ओर से अब राज्य के स्कूलों में शिक्षा के सुधार को लेकर मुहिम चलाई जाएगी। इस मौके पर राज्य सीनियर उप प्रधान स्वर्णजीत सिंह, भगता जोन प्रधान जगतार सिंह, कैशियर जसविंदर सिंह, जिला प्रधान बठिंडा गुरजीत सिंह, राज्य कमेटी सदस्य राजेश मानसा आदि भी उपस्थित थे।
ईटीटी अध्यापक यूनियन के राज्य प्रधान जसविंदर सिंह का बठिंडा पहुंचने पर अध्यापको ंने स्वागत किया।