- Hindi News
- इंक्लूसिव एजुकेशन वाॅलंटियर्स को पांच माह महीने से नहीं मिला है वेतन, परेशानी
इंक्लूसिव एजुकेशन वाॅलंटियर्स को पांच माह महीने से नहीं मिला है वेतन, परेशानी
प्रदेशके इंक्लूसिव एजुकेशन वालंटियर पैसे-पैसे को मोहताज हो गए हैं, इन्हें पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं मिलने से इनकी आर्थिक दशा दयनीय हो गई है। महंगाई के इस युग में मामूली पगार के लिए भी सरकार इन्हें पगार के लिए तरसा रही है। ऊपर से आलाकमान की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलना इनकी बेचैनी बढ़ा रहा है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सर्वशिक्षा अभियान के तहत शिक्षा का उजियारा हर वर्ग तक पहुंचाने की कड़ी में 14 साल तक के डिसएबल बच्चों को पढ़ाने के लिए इंक्लूसिव एजुकेशन प्रोजेक्ट चलाया जाता है।
इस प्रोजेक्ट के अधीन प्रदेश में लगभग 1250 वालंटियर अलग-अलग केंद्रों में ड्यूटी देते हैं। विभिन्न दस स्कूलों पर बने क्लस्टर लेवल रिसोर्स रूम में ये वालंटियर सुबह 8 से 1 बजे तक डिसएबल डिसएबल बच्चों के केयर टेकर बनकर उन्हें पढ़ाने और कुछ समझने लायक बनाने का काम करते हैं। प्रत्येक वालंटियर 8 से 15 बच्चों को पढ़ाते हैं।
इसके बाद दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तक होम बेस्ड एजुकेशन भी प्रोवाइड करते हुए घर से निकल पाने वाले बच्चों को भी वे घर जाकर यह सेवाभावी जिम्मेदारी निभाते हैं। यही नहीं, इनके फार्म आदि भरवाकर केंद्र राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाते हैं।
आत्मीयता और समर्पित भाव से सेवा देने के लिए एडहॉक बेस पर रखे वालंटियरों को 4500 रुपये मासिक वेतन दिया जाता है।
प्रदेश भर के तमाम इंक्लूसिव एजुकेशन वालंटियरों को अप्रैल महीने से वेतन नहीं मिला है, वे अपने सीनियर के अलावा डीजीएसई कार्यालय से भी बराबर संपर्क में बने हुए हैं लेकिन इन्हें कहीं से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा। लगातार पांच महीनों से बगैर वेतन के फाकाकशी के शिकार ये वालंटियर इन दिनों मानसिक यंत्रणा के शिकार हो रहे हैं और इसमें कोई संदेह नहीं कि इसका प्रभाव इनके अध्यापन एवं केयर टेकिंग पर भी पड़ रहा हो। भले ही वे अपनी ड्यूटी में पूरी तन्मयता दिखा रहे हों लेकिन खाली जेब और उधारी का कांटा इनके दिमाग को इन्हें कचोटता रहता है।
तकनीकी खामी के चलते कुछ परेशानी हुई थी
^नएसत्र के बजट में कोई टेक्निकल प्राब्लम आने की वजह से थोड़ा व्यवधान आया है, जोकि जल्द ही सुलझ जाएगा और आगामी एक सप्ताह में इंक्लूसिव एजुकेशन वालंटियरों का वेतन फंड रिलीज हो जाएगा। डीकेसिंह, डीजीएसई