पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरनाला रैली में शामिल होंगे मेडिकल प्रेक्टिशनर

बरनाला रैली में शामिल होंगे मेडिकल प्रेक्टिशनर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेडिकलप्रेक्टिशनर एसोसिएशन की बैठक ब्लाक बठिंडा प्रधान धरमिंदर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें एसोसिएशन के स्टेट नेता एचएस रानू भी विशेष तौर पर मौजूद थे। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और काले कानून संबंधी विचार चर्चा की गई। बैठक में फैसला लिया गया कि एसोसिएशन आगामी एक अक्टूबर हो बरनाला में विभिन्न यूनियन की तरफ से आयोजित की जाने वाली रैली में हिस्सा लेगी। वहीं एसोसिएशन के एचएस रानू ने कहा कि उनकी एसोसिएशन नशों के खिलाफ लोगों को समय समय पर जागरूक करती रहती है,उन्होंने सरकारी की तरफ से नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की प्रशंसा भी की। इस मौके पर सर्बजीत कौर भट्टी, सुरजीत सिंह, रुपिंदर कौर, गुरमेल सिंह, एचएस कौशल, सेवा सिंह कुलवंत सिंह भी मौजूद थे।

मेडिकल प्रेक्टिशनर एसोसिएशन के सदस्य बैठक करते हुए।