पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शानदार रहे बीबीए और पीजीडीडीडीएंडटी के परिणाम

शानदार रहे बीबीए और पीजीडीडीडीएंडटी के परिणाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबीयूनिवर्सिटी की ओर से घोषित बीबीए और पीजीडीडीडीएंडटी के परिणाम में गुरुकुल कॉलेज के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। बीबीए सेकंड ईयर के चौथे सेमेस्टर के परिणाम में कॉलेज के मनप्रीत सिंह ने 80 फीसदी अंक से पहला, गुरप्रीत कौर ने 75 फीसदी अंक से दूसरा करणजीत कौर ने 74 फीसदी अंकों से तीसरा स्थान हासिल किया।

इसी तरह पीजीडीडीडीएंडटी डिप्लोमा में किरणजीत कौर ने 88.20 प्रतिशत से पहला, हरप्रीत कौर ने 85.40 प्रतिशत अंक से दूसरा अमनदीप कौर ने 84.80 प्रतिशत अंकों से तीसरा स्थान पाया। कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार ने विद्यार्थियों को शाबाशी देते हुए प्रिंसिपल रंजीत कौर को बधाई दी। उन्होंने स्टूडेंट्स को मेहनत करने की प्रेरणा दी।