पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभा की नौ मेंबरी कमेटी का गठन

सभा की नौ मेंबरी कमेटी का गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | बुधवारको बीबीवाला मल्टीपर्पज खेतीबाड़ी सहकारी सभा लिमिटेड की प्रबंधकीय कमेटी का चुनाव सभा के सदस्यों की सर्वसम्मति से किया गया। सहकारी सभा चक फतेह सिंहवाला के इंस्पेक्टर रघवीर सिंह और बठिंडा शहरी के इंस्पेक्टर रूपिंदर सिंह सेमा की अध्यक्षता में हुई चुनावी प्रक्रिया में नौ मेंबरी कमेटी का गठन किया गया। इनमें परमजीत सिंह, ठाकर दास, अमर सिंह, मुख्तयार सिंह, सुखराज सिंह, अजमेर सिंह, अच्छर सिंह, प्रीतम सिंह और लखवीर सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर जिला परिषद के पूर्व सदस्य दविंदर पाल सिंह, पूर्व सरपंच जोगिंदर सिंह, नंबरदार हरजीत सिंह, हरपाल सिंह, हरदेव सिंह सरपंच सहित अनेक गांव निवासी उपस्थित रहे। सभा की प्रबंधक कमेटी गठन पर पूर्व सरपंच बिंदर सिंह ने बधाई दी।