पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्रों में खरीददारी शुभ अभिजीत मुहूर्त है श्रेष्ठ

नवरात्रों में खरीददारी शुभ अभिजीत मुहूर्त है श्रेष्ठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजसे माता के नवरात्रे शुरू हो रहे हैं। नौ दिनों में हर कोई अपने-अपने तरीके से माता की आराधना करता है लेकिन उद्देश्य केवल एक होता है माता की कृपा प्राप्त करना। वीरवार से शुरू होने वाले नवरात्रों को लेकर शहर के मंदिरों के अलावा बाजार भी सजने शुरू हो गए हैं। वहीं श्राद्ध के बाद हर कोई बाजारों में खरीददारी करना भी शुरू कर देता है। इसके लिए दुकानदार भी विशेष तैयारियां कर रहे हैं।

दूसरी तरफ शहर के पंडितों का कहना है कि वैसे तो नवरात्रों के हर दिन खरीददारी करना शुभ होता है। लेकिन दूसरे नवरात्रे के दौरान अभिजीत मुहूर्त सबसे शुभ है। इस दिन खरीददारी करना लाभदायक है।

पहलेदिन खरीदें सोना : पंडितोंके अनुसार नवरात्रि के हर दिन ही खरीददारी करना शुभ होता है। मगर इस बार नवरात्रों का दूसरा दिन खरीददारी करने के लिए सबसे ज्यादा शुभ है।

नवरात्रों के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 11 से 12:30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त के दौरान सोना, चांदी, लोहा, ऑटोमोबाइल आदि की चीज को खरीदना शुभ है। इसके अलावा दूसरे नवरात्रे के दौरान दोपहर को 3 से 5:30 बजे तक रात को 7 से 9 बजे तक भी खरीददारी की जा सकती है। वहीं नवरात्रि के पहले दिन सोना खरीदना शुभ है तो दूसरे दिन चांदी खरीदना शुभ है। वहीं तीसरे नवरात्रे के दौरान लोहा खरीदना शुभ है।

येहै स्थापना की विधि : पवित्रस्थान की मिट्टी से वेदी बनाकर उसमें जौ, गेहूं बोएं। फिर उनके ऊपर अपनी शक्ति के अनुसार बनवाए गए सोने, तांबे मिट्टी के कलश की विधिपूर्वक स्थापित करें।

कलश के ऊपर सोना, चांदी, तांबा, मिट्टी, पत्थर या चित्रमय मूर्ति की प्रतिष्ठा करें। मूर्ति यदि कच्ची मिट्टी, कागज या सिंदूर आदि से बनी हो और स्नानादि से उसमें विकृति आने की संभावना हो तो उसके ऊपर शीशा लगा दें। मूर्ति हो तो कलश पर स्वस्तिक बनाकर दुर्गा जी का चित्र पुस्तक शालग्राम को विराजित कर भगवान विष्णु का पूजन करें। पूजन सात्विक हो, राजस या तामसिक नहीं, इस बात का विशेष ध्यान रखें।

नौ नवरात्रों के दौरान आने वाले दिनों में माता की पूजा की जाती है। माता की पूजा पूरे 15 दिनों तक की जाती है। माता को भोग लगवाने के बाद वह सामान किसी कंजक या ब्राह्मण को दे देना चाहिए।

महादेव मंदिर के पुजारी संजय शर्मा ने बताया कि नवरात्रों के दौरान माता की पूजा करने से हर प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इन दि