पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसएस से जुड़ने की प्रेरणा दी

एनएसएस से जुड़ने की प्रेरणा दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुकाशी यूनिवर्सिटी तलवंडी साबो में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसमें 500 वालंटियरों और अन्य विद्यार्थियों ने शिरकत की। यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में करवाए समागम में विशेष तौर पर पधारे रजिस्ट्रार सतीश गोस्वामी ने एनएसएस को राष्ट्रीय एकता का स्रोत बताते हुए युवाओं को अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करने का आह्वान किया। मैनेजमेंट कॉलेज के विद्यार्थियों ने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का संदेश देती कोरियोग्राफी रेस आफ लाइफ का प्रभावशाली अंदाज में मंचन किया।

डीन विद्यार्थी भलाई डॉ. ध्रुव राज गोदारा ने कंप्यूटराइज्ड स्लाइड के जरिए विद्यार्थियों को एनएसएस के अधीन चलाए जाने वाले कार्यक्रम और सुविधाओं पर प्रकाश डाला। वालंटियरों ने मलवई गिद्दा भी पेश किया। समागम में 2013-14 के शैक्षिक सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न गतिविधियों के प्रोग्राम अधिकारी अरुण कुमार, लेक्चरर कंवलजीत सिंह के अलावा सतवीर कौर, लवप्रीत कौर, निर्मल सिंह, मनजीत पाल कौर, जगविंदर सिंह दीक्षित का सम्मान किया गया। समारोह में डीन अकादमिक डॉ. भूपिंदर सिंह धालीवाल, डायरेक्टर स्पोटर्स डॉ. तरलोक सिंह संधू, कंट्रोलर एग्जामिनेशन प्रो. बरजिंदर सिंह मान, डा. अमित टुटेजा, डीन मैनेजमेंट डॉ. अमनदीप सिंह, डीन बेसिक साइंसेज डॉ. अरूण कुमार कांसल डॉ. रविंदर सूमल आदि विशेष तौर पर उपस्थित रहे जबकि प्रो. सुखदविंदर सिंह कौड़ा, रेशम कौर, श्वेता गोयल ने सहयोग दिया। इससे पहले शारीरिक शिक्षा कॉलेज के प्रो. सतपाल सिंह के नेतृत्व में करवाए योगाभ्यास में 100 वालंटियरों ने भाग किया।

गुरु काशी यूनिवर्सिटी तलवंडी साबो में लगाए गए कैंप के दौरान योगा कैंप भी लगाया गया।