- Hindi News
- रावण वध और श्री रामचन्द्र के राज तिलक का मंचन
रावण वध और श्री रामचन्द्र के राज तिलक का मंचन
अग्रवाल कॉलोनी स्थित चिंतपूर्णी मंदिर समीप श्री रामचन्द्र कला क्लब की तरफ से आयोजित रामलीला की नौंवी नाइट में कलाकारों की तरफ से की गई प्रार्थना उपरांत क्लब के प्रधान डॉ प्रवीण गर्ग और चेयरमैन विजय चौधरी की सरपरस्ती में मंच पर रावण वध और प्रभु श्री राम चन्द्र को राज तिलक दृश्यों का मंचन किया गया। इस मौके क्लब के डायरेक्टर अमित कुमार ने मंच पर स्वयं लंकापति राजा रावण का किरदार निभाते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। इस बीच जब प्रभु श्री राम ने रावण का अपने धनुष-बाण से वध किया, तब मरते हुए लंकापति राजा रावण ने लक्ष्मण और दर्शकों को संदेश देते हुए बताया कि ये संसार एक रंगमंच है और हम सभी इस रंगमंच पर अपनी-अपनी भूमिका निभाते हुए चले जाते है इस जीवन-रूपी रंगमंच पर कोई नायक होता है तो कोई खलनायक। लंकापति राजा रावण ने कहा कि जैसे नायक के रूप में प्रभु श्री राम ने नैतिकता, आदर्श और मर्यादा का पाठ पढ़ाया है वैसे ही खलनायक के रूप में मैंने संसार की नजर में हर बुरा कार्य करके अपने आप को अनैतिक एवं दुराचारी सिद्ध किया। इस दृश्य को देख कर भावुक हुए दर्शकों ने लंकापति राजा रावण का किरदार निभाने वाले क्लब के डायरेक्टर अमित कुमार की खूब सराहना की। इस मौके राज कुमार नाटा, विजय प्रकाश, रुपिंदर कुमार शर्मा, विक्की शिवान, अशोक, गोलू, विक्रांत, रिंकू, रजिंदर चौहान, जगदीप सिंह, गोल्डी, रमेश कुमार मेहशी, बलराज भवनिया, मोहन लाल पप्पी, शिव, सोनू, विक्की बाबा, रवि, रूपा, बाल कृष्ण, अभी, दविंदर, रिंकू मणि ने अपना सहयोग दिया। श्री रामचन्द्र कला केन्द्र क्लब के प्रधान डॉ प्रवीन गर्ग ने बताया कि 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे क्लब की तरफ से विशाल भंडारा लगाया जा रहा है। दूसरी तरफ श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब की तरफ कीकर बाजार में आयोजित श्री रामलीला के नौंवें दिन निर्देशक बृजमोहन शर्मा शांत की सरपरस्ती में नाइट का शुभ आगाज किया। इस मौके कलाकारों की तरफ से सर्वप्रथम प्रार्थना की गई। मंच संचालक प्रेम गर्ग सचिव हेमंत शर्मा की अगुवाई में मंच पर शिवालय, रावण दरबार, लक्ष्मण मूर्छा, श्री हनुमान जी का आकाश मार्ग से मंच पर संजीवनी बूटी लेकर आना, मेघनाथ वध रावण वध दृश्य दिखाया गया। इसी बीच श्री हनुमान जी फिर से आकाश मार्ग से संजीवनी बूटी लेकर मंच पर आये। इस बीच श्रद्धालुओं ने जै कारा वीर बजरंगी नाम से जयकारे लगाए इस