- Hindi News
- बरजिंदरा कॉलेज के अभिनय ने लोगों को अंदर तक झंझोड़ा
बरजिंदरा कॉलेज के अभिनय ने लोगों को अंदर तक झंझोड़ा
संगतके ज्ञान ज्योति गर्ल्स कॉलेज में चल रहे जोनल यूथ फेस्टीवल के दूसरे दिन बुधवार को युवाओं की उम्दा परफारमेंस से खचाखच भरा पंडाल रोमांचित हो उठा। बेहद भावपूर्ण अंदाज में पेश किए नाटक स्किट ने समाज के सिस्टम को कचोटा और कुरीतियों पर करारा प्रहार किया। मुख्यातिथि के तौर पर समारोह में पधारे बाबा फरीद ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन गुरमीत सिंह धालीवाल ने युवा प्रतिभा को थपकी देते हुए अपनी अनमोल विरासत में इसी तरह प्यार-सत्कार बनाए रखने का आह्वान किया। म्युनिसिपल कमेटी के पूर्व प्रधान सुशील कुमार गोल्डी ने भी विद्यार्थियों को शाबाशी दी। आयोजक कॉलेज ज्ञान ज्योति कॉलेज के चेयरमैन सतविंदर सिंह रूबी ने मेहमानों का स्वागत किया जबकि वाइस प्रिंसिपल ने आभार जताया।
वेस्टर्न सोलो साँग
प्रथम- बाबा फरीद कॉलेज दयोण
द्वितीय - सरकारी बरजिंदरा कॉलेज
तृतीय - गुरुनानक देव खालसा गर्ल्स कॉलेज बठिंडा
वेस्टर्नसोलो इंस्ट्रूमेंट
प्रथम- सरकारी राजिंदरा कॉलेज बठिंडा
द्वितीय - सरकारी बरजिंदरा कॉलेज फरीदकोट
तृतीय - अकलिया डिग्री कॉलेज बठिंडा
क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट प्रकशन
प्रथम - सरकारी राजिंदरा कॉलेज बठिंडा
द्वितीय - सरकारी बरजिंदरा कॉलेज फरीदकोट
तृतीय - पंजाबी यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर बठिंडा
कार्टूनिंग
प्रथम- सरकारी राजिंदरा कॉलेज बठिंडा
द्वितीय - मालवा कॉलेज
तृतीय - माता साहिब कौर गर्ल्स कॉलेज दमदमा साहिब
कोलाजमेकिंग
प्रथम- गुरुनानक देव खालसा गर्ल्स कॉलेज बठिंडा
द्वितीय - मालवा कॉलेज बठिंडा
तृतीय - सरकारी राजिंदरा कॉलेज बठिंडा
पोस्टरमेकिंग
प्रथम- यूनिवर्सिटी कॉलेज जैतो
द्वितीय - यूनिवर्सिटी कॉलेज घुद्दा
तृतीय - बाबा फरीद कॉलेज दयोण
नाटक
प्रथम- सरकारी बरजिंदरा कॉलेज फरीदकोट
द्वितीय - सरकारी राजिंदरा कॉलेज बठिंडा
तृतीय - बाबा फरीद कॉलेज दयोण
मिमिक्री
प्रथम- सरकारी बरजिंदरा कॉलेज फरीदकोट
द्वितीय - बाबा फरीद कॉलेज दयोण
तृतीय - यूनिवर्सिटी कॉलेज घुद्दा
चतुर्थ - ज्ञान ज्योति गर्ल्स कॉलेज संगत
वाद-विवाद- पक्ष
प्रथम- बाबा फरीद कॉलेज दयोण
द्वितीय - स्वामी दयानंद कॉलेज आफ एजुकेशन लहराबेगा
तृतीय - सरकारी बरजिंदरा कॉलेज फरीदकोट
वाद-विवाद- विपक्ष
प्रथम- सरकारी बरजिंदरा कॉलेज फरीदकोट
द्वितीय -