अंत्योदय दिवस मनाएगी भाजपा
बठिंडा | भाजपाबठिंडा शहरी की एक विशेष बैठक जिला प्रधान परमिंदर गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश भाजपा के सचिव और जिला बठिंडा के नवनियुक्त जिला प्रभारी संदीप रिणवा विशेष तौर पर शामिल हुए। भाजपा बठिंडा के जिला प्रभारी बनने पर पहली बार आए रिणवा का भाजपा बठिंडा की तरफ से स्वागत किया गया।
संदीप रिणवा ने बताया के जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस 25 सितम्बर को भाजपा द्वारा पूरे देश में \\\"अंत्योदय दिवस\\\" के तौर पर मनाया जा रहा है क्योंकि उनकी सोच थी कि देश का हर एक व्यक्ति चाहे वो कितना भी असहाय और गरीब हो उसे उसके अधिकार मिलें और कोई भी गरीब भूखा सोये। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी ने आर्थिक नीतियों पर \\\"एकात्म मानववाद \\\' नाम से एक किताब भी लिखी। भाजपा बठिंडा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिन मंडल सतर पर मनाया जा रहा है। 02 अक्टूबर से बठिंडा भाजपा स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा जिसके लिए जिम्मेदारी तय की जा रही हैं। बैठक में अशोक भारती, सुनील सिंगला ,सुमन गुप्ता, गुलजार सिंह, वासुदेव कालड़ा, तरसेम गोयल, गुलशन वधवा, उमेश शर्मा, नीरज जोड़ा , बसंत अग्रोहिया , राजेश नोनी, पंकज अरोड़ा, शशि बाला, राजेश दुबे, संजीव बंसल, मदन लाल, शशि सिक्का, मंदीप कोर अग्रोहिया, दलजीत सिंह, पवन यादव, अशोक कांसल, मोहिन्दर काटिया, अशोक बलियांवाली, मनोज सिंगला, देव राज बंसल, रमेश सिंगला, राज कुमार, नरेंद्र शर्मा, रंजीत मसोन और बहुत से भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।