पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो साल से पावरकॉम की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं शामलाल

दो साल से पावरकॉम की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं शामलाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा |बिजली बिलोंकी बढ़ी दर और बिलों की गड़बड़ी ने उपभोक्ताओं को परेशानी में डाल दिया है। यह उनके लिए किसी आफत से कम नहीं है। पावरकॉम की लापरवाही ऐसी कि उपभोक्ता बार-बार दफ्तर का चक्कर लगाकर बिल भी दुरुस्त करवा देते हैं। पर इसके बावजूद उन खामियों को ठीक किए बिना ही उन्हें वहीं बिल भेज दिया जाता है, जिन्हें वह दुरुस्त करवा चुके होते हैं। विभाग की इस यातना के शिकार आर्य समाज निवासी शाम लाल अब उपभोक्ता अदालत में जाने की तैयारी कर रहे है। उनका मानना है कि अब वहीं से यह ठीक हो सकता है, पावरकॉम तो ठीक करने से रहा नहीं। उन्होंने बताया कि उनके घर में लगे मीटर संख्या बी13 सीएम 4-60061 एच के बिल में हर बार कोई कोई नई गड़बड़ी होती है। जिसमें खपत से कहीं ज्यादा रुपया जोड़ा गया होता है। उनका कहना है कि जब से छोटे साइज में बिल आने शुरू हुए हैं, यह गड़बड़ी तब से देखने में रही है। उन्होंने बताता कि अभी हाल ही में 11 सितंबर को 595 यूनिट खपत दिखाकर 17021 रुपये भेजा गया है, इस बिल में पिछले बिल की बकाया राशि 10308 को भी जोड़ा गया है। 12 जुलाई को आए बिल में गड़बड़ी की वजह से बिजली कटने की आशंका से 2 सितंबर को पावरकॉम के सिटी काउंटर पर 5000 रुपये जमा करवा दिया। जिसकी रसीद भी है। इसके बावजूद सरचार्ज लगाकर पूरी राशि सितंबर माह में भेजे नए नए बिल में जोड़ दी गई। पावरकाम की इस लापरवाही का खामियाजा दो सालों से भुगत रहे हैं। 14 मार्च को उन्होंने बिल में जोड़े गए 1770 रुपये पावरकाम अधिकारियों से कटवाए। इसके बाद अगले बिल में सरचार्ज लगकर 2126 तो कभी 2186 और फिर 2326 लगकर आती रही। पावरकाम अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि बिल में कोई खामी होने पर वे उनसे ठीक करवाकर जमा करवा दें।

पावरकॉम द्वारा उपभोक्ता शामलाल को भेजी गई बिल।

^मार्च महीने में बिजली बिलों में गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं, जिन्हें दुरुस्त करवा दिया गया। अगर उपभोक्ता दो सालों से बिल में राशि ज्यादा लगकर आने की परेशानी झेल रहा है, तो वे इसकी जांच करवाएंगे और इसके लिए जिम्मेदार कर्मचारी से भी जवाब तलब होगा। -हरदीप सिंह सिद्धू, एक्सईएनपावरकॉम