- Hindi News
- पावरकॉम ने बिजली चोरी के आरोप में 4 लोगों पर लगाया 2 लाख जुर्माना
पावरकॉम ने बिजली चोरी के आरोप में 4 लोगों पर लगाया 2 लाख जुर्माना
पावरकॉमने बिजली चोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एक ही दिन में कई लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप मामला दर्ज कराया है।
एसई जीसी सिंगला के निर्देश औैर एक्सीयन हरदीप सिद्धू के आदेश के बाद एसडीओ टेक्निकल अमनप्रीत भुल्लर, जेई राज सिंह ने शहर के बैंक कॉलोनी में कपिल कुमार के घर पर सुबह रेड की। जहां जांच के दौरान यह मामला सामने आया कि यहां मीटर टैंपर करने का काम किया जाता है। इसके बाद टीम में इसकी शिकायत पर थाना एंटी पावर थेफ्ट के एसएचओ बलराज सिंह एएसआई गुरमीत सिंह से की। जिसके बाद बिजली चोरी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही 55106 रुपये का जुर्माना भी किया और 9000 कंपाउंड चार्ज लगाते हुए उक्त को हिरासत में लिया।
एसई जीसी सिंगला ने बताया कि पकड़े गए बिजली चोर सोम नाथ की निशानदेही पर शहर के तीन क्षेत्रों में छापेमारी की गई। दीप नगर, बलराज नगर ग्रीन एवेन्यू से चार और लोगों को बिजली चोरी के आरोप में पकड़ा गया है।
एक्सीयन हरदीप सिद्धू ने बताया कि दीप नगर वासी अवतार सिंह, ग्रीन एवेन्यू वासी करम सिंह शाम लाल बलराज नगर वासी कुलवंत कौर को बिजली चोरी करते पकड़ा गया है। पकड़े गए लोगों पर 2 लाख रुपये जुर्माना किया गया है और 45 हजार रुपये कंपाउंडिंग फीस लगाई गई है।
बिजली चोरी के मामले के आरोपी कपिल कुमार सोम नाथ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पकड़े गए बिजली चोरों के संबंधी जानकारी देते हुए पावरकॉम के अधिकारी।
उपभोक्ता अपने मीटर टैंपर कराएं, यह जुर्म है
^आमलोग ऐसे गिरोह के लोगों से सचेत रहें। वो इनकी बातों में आकर अपने मीटर को टैंपर कराएं। नहीं तो बिजली एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस एक्ट में 2 से तीन साल तक की सजा तीन गुना जुर्माना लगाने का प्रावधान है। ज्ञानचंद सिंगला, एसी, पावरकॉम