50 वार्डों के लिए 287 नामांकन
चारांे मेन पार्टियों में बगावत
नगरनिगम चुनाव को लेकर शहर के 50 वार्डों के लिए कुल 287 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। इनमें से 106 आजाद हैं जिनमें ज्यादातर किसी किसी पार्टी से बगावत कर मैदान में उतरे हैं। टिकटों की घोषणा से नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन तक कांग्रेस, पीपीपी, भाजपा और शिअद चारों प्रमुख पार्टियों में बगावत हो चुकी है। कांग्रेस और पीपीपी ने चुनाव की घोषणा होते ही एलायंस की घोषणा की थी, और 7 सीटों पर पीपीपी को सहमति दे दी थी। टिकटों की घोषणा होते ही पार्टी में बगावत हो गई और पीपीपी और कांग्रेसी 8 वार्डों में एक दूसरे के खिलाफ ही चुनाव मैदान में हैं। उधर, भाजपा में भी टिकटों को लेकर हुई बगावत से 2 पूर्व पार्षद सहित जिला पदाधिकारी पार्टी से रिजाइन कर भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ ही चुनाव मैदान में उतर आए।
मनजीत तो पहले ही निकाले, टेक सिंह के पास नहीं कोई जिम्मेदारी
^शिअदके जो नेता कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, उनमें मनजीत सिंह को तो पहले ही निकाल चुके हैं। टेक सिंह खालसा की छवि खराब थी, उनके पास कोई जिम्मेदारी नहीं थी। इसके अलावा जो भी पार्टी के फैसले के खिलाफ गए हैं, उनके लिए पार्टी में कोई जगह नहीं। सरूपचंद सिंगला, सीपीएस।
बागियों को बैठाने की हर संभव कोशिश की जाएगी : गोयल
^हमारेपास बागियों को बैठाने के लिए अभी 13 तारीख तक का समय है। टिकटों की घोषणा के बाद थोड़ा बहुत तो नाराजगी होती है, मगर वह पल भर के लिए है, उसे दिल से लगाना गलत है। पार्टी ने सोच समझकर टिकट बांटे हैं। बागियों को समझाने की कोशिश करेंगे। परमिंदरगोयल, शहरी प्रधान, भाजपा।
हमारा एलायंस रहेगा, प्रचार भी करेंगे : मनप्रीत बादल
^7सीटें पीपीपी के लिए दी गई थी। कांग्रेस के एक गुट ने दूसरे की सीटें पीपीपी को अलॉट कर दी, जिससे माहौल खराब हो, इसलिए मैंने कुछ जगह अपने प्रत्याशियों को बैठने को कहा। एलायंस तो रहेगा ही, मैं प्रचार के लिए भी आउंगा, मगर जिन वार्डों में कांग्रेस और पीपीपी आमने सामने होगी वहां नहीं। मनप्रीतसिंह बादल, अध्यक्ष पीपीपी
पीपीपी के बागी नहीं बैठे तो एलायंस खत्म : झुंबा
^प्रदेशाध्यक्षप्रताप सिंह बाजवा से स्वीकृति लेने के बाद वार्ड नंबर 3 और 21 पीपीपी के लिए छोड़े थे। ऐसे जिन वार्डों में पीपीपी के प्रत्याशी कांग्रेस के खिलाफ खड़े हुए हैं, उन्हें 13 तारीख तक बैठाने का प्रयास किया जाएगा, अगर वह नहीं बैठे तो फिर एलायंस नहीं, कांग्रेस अकेली लड़ेगी। मोहनलाल झुंबा, प्रधान, शहरी कांग्रेस।
शिअद
{वार्डनंबर 9 से शिअद ने बलजीत सिंह राजू सरां को टिकट दिया, जिससे पूर्व अकाली पार्षद तेज कौर ने आजाद नामांकन भर दिया।
{वार्ड 8 से भाजपा प्रत्याशी संदीप शर्मा के खिलाफ शिअद नेता की प|ी परमिंदर कौर ने आजाद नामांकन भरा।
{वार्ड 36 से शिअद ने मक्खन सिंह को टिकट दी जो शिअद के ही सर्कल सचिव दिलीप सिंह ने आजाद नामांकन भरा।
{वार्ड 40 से शिअद ने छिंदर कौर को टिकट दी, यहां की शिअद वार्ड प्रधान रणजीत कौर ने आजाद नामांकन कर दिया। गौर हो कि शिरोमणि अकाली दल के कई नेताओं ने या तो आजाद नामांकन भर दिया है या फिर वे कांग्रेस के खेमे में चले गए हैं।
भाजपा
{वार्डनंबर 26 में भाजपा ने पूर्व पार्षद शांति जिंदल को टिकट दी, पूर्व पार्षद कृष्ण गर्ग ने भाजपा से रिजाइन कर प|ी दर्शना देवी का नामांकन भरवा दिया।
{वार्ड 21 से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर तरसेम गोयल के खिलाफ भाजपा की जिला सचिव मनदीप अग्रोहिया ने पार्टी छोड़ आजाद नामांकन भरा।
{वार्ड 22 से भाजपा के सुखमिंदर सिंह के खिलाफ भाजपा बीसी सैल के कन्वीनर बसंत अग्रोहिया ने पार्टी छोड़ आजाद पर्चा भरा।
{वार्ड 35 से भाजपा के अर्जुन वाल्मीकि के खिलाफ भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय विसवाल ने पार्टी रिजाइन कर नामांकन भर दिया। इसक साथ ही उम्मीदवारों ने जीत के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
पीपीपी
{वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस के राजा सिंह के खिलाफ पीपीपी के परमजीत सिंह दातेवासिया ने नामांकन भरा।
{ वार्ड 21 से कांग्रेस के संजीव बबली के खिलाफ पीपीपी के जय कृष्ण ने।
{वार्ड 28 से कांग्रेस की बिमला देवी के खिलाफ पीपीपी की सुखपाल कौर ने।
{वार्ड 42 से कांग्रेस के नकोदर सिंह के खिलाफ पीपीपी के जशनदीप ने।
{वार्ड 47 से कांग्रेस के हरविंदर लड्डू के खिलाफ पीपीपी की सीता देवी ठाकुर ने। ऐसे में अब देखना होगा कि नगर निगम के ये चुनाव किस तरह के रिजल्ट लेकर आते हैं क्योंकि प्रत्याशियों के तेवर अपनी पार्टियों के लिए भारी पड़ सकते हैं और समीकरण बिगाड़ सकते हैं।
कांग्रेस
{वार्डनंबर 16 से कांग्रेस ने पूर्व अकाली पार्षद मनजीत सिंह की प|ी नीता रानी को टिकट दे दिया, जिससे यहां के कांग्रेसी नेता नाराज होकर घर बैठ गए।
{वार्ड 33 से कांग्रेस ने पूर्व अकाली पार्षद टेक सिंह खालसा को टिकट दे दिया, यहां भी कांग्रेस में फूट पड़ गई और वर्कर पार्टी के ही खिलाफ हो गए।
{वार्ड 46 से कांग्रेस ने राजिंदर गोल्डी को टिकट दिया, जिससे कांग्रेस के ही रतन राही पीपीपी की टिकट पर यहां कांग्रेस के खिलाफ खड़े हो गए।
{वार्ड नंबर 40 से कांग्रेस ने अकाली नेता गुरमीत सिद्धू की प|ी दविंदर कौर को टिकट दिया, जिससे यहां भी बगावत हो गई।
कैसे बदल रही है सियासत
पढ़ेंपेज 04
कहां किससे है टक्कर
बठिंडा के पूर्व मेयर बलजीत सिंह बीड़ बहमन नामांकन दाखिल करते हुए।
रचना ओबराय का नामांकन दाखिल करवाते हुए भाजपा प्रधान परमिंदर गोयल।
प्रदेश भाजपा स्पोक्समैन नवीन सिंगला ने प्रत्याशी असेसर पासवान का नामांकन भरवाया।
नगर निगम इलेक्शन