पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीट बेल्ट हेलमेट से होती है लाइफ सिक्योर, इसलिए इन्हें जरूर पहने

सीट बेल्ट-हेलमेट से होती है लाइफ सिक्योर, इसलिए इन्हें जरूर पहने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्यादातरहादसे नेशनल हाइवे पर होते हैं, जहां तेज स्पीड और अचानक ब्रेक लगाने की वजह से बेकसूर भी अपनी जान गंवा बैठते हैं। ऐसे हादसों पर अंकुश लगाने के लिए बठिंडा चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा बुधवार को हादसों के खिलाफ भास्कर महाअभियान के तहत ट्रैफिक अवेयरनेस कैंपेन चलाया गया। गणपति एंकलेव के समीप इलाके के प्रमुख इंडस्ट्रियलिस्ट डबवाली रोड पर आए और आते-जाते वाहन चालकों से ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने कार चालकों को सीट बेल्ट लगवाई, वहीं बाइक सवारों को हेलमेट पहनने तथा ट्रिपल राइडिंग से गुरेज करने का आह्वान किया। यहां प्रधान रमन वाट्स, मोहनजीत सिंह पुरी, मुकेश जिंदल, सतीश अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश गर्ग, राकेश सिंगला एवं विजय गोयल आदि मौजूद थे।

बाइक सवारों से हेलमेट पहनने का आह्वान करते बठिंडा चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मेंबर्स।