जस्सी पर 2 लाख में टिकट बेचने के आरोप
बठिंडा | कांग्रेसके किसान सेल के जिला प्रधान भगवान दास भारती ने कांग्रेस से टिकट मिलने पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरमंदर सिंह जस्सी पर एमसी टिकट के लिए दो दो लाख रुपये लेने के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जिस प्रकार एमएलए की टिकटें बिकती हैं, उसी तरह से एमसी की टिकटें बेची गई हैं। वार्ड नंबर 35 से जिस व्यक्ति को टिकट दी गई है वो तो कांग्रेस का सदस्य भी नहीं है। लेकिन उनको दो लाख रुपए लेकर टिकट दे दी गई। उन्होंने आजाद चुनाव लड़ने का फैसला किया है। शहरी कांग्रेस के महासचिव रुपिंद्र बिंद्रा ने कहा कि पार्टी ने अच्छी छवि वाले लोगों को टिकटें दी हैं। भारती के आरोप बेबुनियाद हैं। पार्टी ने तो हलवाई का काम करने वाले लोगों को भी टिकटें दी हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारती ने जस्सी पर गंभीर आरोप लगाए।