पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से जिले के दो लोगों की मौत, दहशत

स्वाइन फ्लू से जिले के दो लोगों की मौत, दहशत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वाइनफ्लू ने जिले के दो लोगों की मौत हो गई। स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों को टेंशन लेने की नसीहत देने वाले सेहत विभाग में भी हड़कंप मच गया है। हालांकि अब भी विभाग यही कह रहा है कि सभी बंदोबस्त पुख्ता हैं।

वहीं बुधवार को जिला सिविल अस्पताल में एक स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज इलाज के लिए भर्ती हुआ। अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात कर्मी मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। आइसोलेशन वार्ड बेशक विभाग ने बना दिया है पर इसे ऑपरेट करने का प्रबंध विभाग के पास नहीं है।

तीनलोगों में हो चुकी है स्वाइन फ्लू की पुष्टि,15 संदिग्ध मरीज आए सामने

स्वाइनफ्लू के तीन पॉजीटिव मरीज जिले में सामने चुके हैं। इनमें स्वाइन फ्लू से पीड़ित प्रगट सिंह पूर्व सरपंच गांव महिराज के कोठे मलुआणा ने बुधवार को लुधियाना के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रगट सिंह 26 जनवरी को राजस्थान के हनुमानगढ़ में अपने एक रिश्तेदार के पास गया हुआ था। 28 जनवरी को लौटने के बाद वह अचानक बीमार हो गया।

परिजनों ने उसे आदेश मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाया था। वहां स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद उसे इलाज के लिए लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

प्रगट सिंह की मौत बुधवार तड़के करीब दो बजे हुई। उधर, स्वाइन फ्लू से पीडि़त गांव जोधपुर रोमाणा निवासी महिला कलंकी देवी की बुधवार मेडिकल कालेज फरीदकोट में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मरीज चंद्र मोहन का इलाज लुधियाना के एक अस्पताल में चल रहा है।

सेहत विभाग के सूत्रों की माने तो अभी तक स्वाइन फ्लू के 15 संदिग्ध मरीज सामने चुके हैं।

^स्वाइन फ्लू से दो लोगों की मौत हो गई है। हमने मौके पर टीम भेज दी है। लोगों को इस बीमारी संबंधी जागरूक किया जा रहा है। डॉ.एचएसहेयर, जिला एपिडिमोलॉजिस्ट, बठिंडा।

वेंटीलेटर चलाने के लिए सििवल अस्पताल में स्टाफ नहीं

सेहतविभाग के आदेश पर बेशक सिविल अस्पताल में स्वाइन फ्लू का एक अलग से आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है पर वार्ड में पड़े वेंटीलेटर स्वाइन फ्लू के मरीजों के काम नहीं रहे हैं। वेंटीलेटर को ऑपरेट करने के लिए विभाग के पास पर्याप्त स्टाफ नहीं है। स्टाफ की कमी होने के चलते इस वार्ड पर ताला लटका हुआ है मरीजों को प्राइवेट स्तर पर अपना इलाज करवाना पड़ रहा है।

बठिंडा सिविल अस्पताल में बना स्वाइन फ्लू वार्ड जिसपर ताला लटका हुआ है।

स्वाइन फ्लू के खिलाफ लोगों को जागरूक करने में फेल साबित हो रहा है विभाग