कार की चपेट में आने से दंपत्ति जख्मी
बठिंडा| मानसारोड पर जस्सी चौक के समीप कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर नौजवान वेलफेयर सोसायटी की एम्बुलेंस टीम के मेंबरों ने जख्मी नाजर सिंह उनकी प|ी अमरजीत कौर निवासी सरदूलगढ़ को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। अमरजीत कौर की हालत गंभीर होने के कारण उसे अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया