बठिंडा। मेडिकल कॉलेज में स्टूडेंट को एमबीबीएस में सीट दिलवाने वाला नटवर लाल अपने आप को समाज सेवक बताता है। सोशल वर्कर कह कर वह लोगों को ठग रहा है। आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी नटवर लाल के खिलाफ रिपोर्ट बना कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने जा रही है। आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज गुरचरण सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपी की लोकेशन जानने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
दो गवाहों के बयान दर्ज किए: मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। इस केस के संबंध में आर्थिक अपराध शाखा ने दो गवाहों जिनमें एचएस रानू विजय कुमार के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस को इस केस में कई अहम सुराग हाथ लगे है जिससे आरोपी तक पहुंचने में आसानी होगी।
24 लाख रुपए ठगने के बाद से फरार है किरन : नासिक के एक मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की सीट दिलवाने के नाम पर किरन कुमार शहर के दो व्यक्तियों से 12 लाख रुपए ठग चुका है। वहीं इस ने फतेहगढ़ साहिब में भी एक व्यक्ति के पास से सीट दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपए ठगे हैं। सूत्रों की माने तो किरन कुमार ने कई भोले भाले लोगों को अपने जाल में जरूर फंसाया होगा।
किरन कुमार ने शहर वासी हरबंस सिंह एक अन्य व्यक्त ने उनके बच्चों को एमबीबीएस में सीट दिलवाने के नाम पर 12 लाख रुपए लिए बाद में चंपत हो गया। वहीं किरन कुमार ने फतेहगढ़ साहिब वासी महिला परमिंदर कौर से भी एमबीबीएस में सीट दिलवाने के नाम पर 12 लाख रुपए ले लिए। आरोपी रुपए लेने के बाद गाजियाबाद से गायब हो गया।
आरोपी किरन की तलाश की जा रही है: ''हमारीतरफ से रिपोर्ट बना ली गई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किए जा रहा है। पुलिस आरोपी को जल्द तलाश लेगी।'' इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह, प्रभारी,आर्थिक अपराध शाखा, बठिंडा।
(आरोपी किरन)