पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसएस दिवस मनाया

एनएसएस दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | राष्ट्रीयसेवा योजना दिवस के उपलक्ष्य में गुरुनानक देव पब्लिक सेकेंडरी स्कूल सिविल स्टेशन में एक दिवसीय एनएसएस शिविर लगाया गया जिसमें 102 वालंटियरों ने उत्साह से भाग लिया। प्रिंसिपल गोबिंद सिंह ने विद्यार्थियों को समाज सेवा, पर्यावरण की संभाल, पेड़ लगाने, हाथ से काम करने, नशे से दूर रहने, जरूरतमंदों की सहायता करने यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस वालंटियरों ने स्कूल के कमरों के अलावा छत, बरामदा, खेल का मैदान एवं बगीचों की सफाई की और भविष्य में भी स्कूल को साफ-सुथरा रखने का प्रण लिया। एनएसएस के प्रोग्राम अफसर मिठू सिंह, सहायक जसविंदर सिंह, गुरप्रीत कौर ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। वाइस प्रिंसिपल कर्मजीत कौर मान ने बच्चों को शाबाशी दी, इस अवसर पर समूह स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।