पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोज़ गार्डन प्लाजा में डेवलप होगी ब्लू फोक्स की साइट

रोज़ गार्डन प्लाजा में डेवलप होगी ब्लू फोक्स की साइट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा-गोनियानारोड पर पड़ी ब्लू फोक्स की 4.43 एकड़ जमीन को अब ट्रस्ट डेवलप करने जा रही है। इसके तहत ब्लू फोक्स की 3.43 एकड़ जमीन पर 46 शॉप कम ऑफिस और 1 एकड़ जमीन पर होटल साइट डेवलप करने की योजना है। जिसे रोज गार्डन प्लाजा के रूप में विकसित किया जाएगा। इसे खुली बोली पर बेचने के लिए ट्रस्ट ने 1 अक्तूबर को नीलामी रखी है। ट्रस्ट ने यहां पर 1.59 लाख रुपये प्रति वर्ग गज का रेट रखा है, जो पहले से कहीं ज्यादा है। इससे पहले निगम भी इस प्रापर्टी को सेल करने का प्रयास कर चुका है। तब इसकी कीमत करीब 1.03 लाख रुपये प्रति वर्ग गज रखी गई थी। बावजूद यहां जमीन को खरीदने के लिए किसी ने उत्साह नहीं दिखाया था। ऐसे में ट्रस्ट की इस योजना पर महंगे दाम का असर पड़ सकता है।

^ट्रस्ट ने साइट के विकास के लिए योजना तैयार की है। जिसके लिए 1 अक्तूबर को बोली होगी। यहां पर 46 एससीओ बनाए जाएंगे। इसके अलावा एक हजार गाड़ियों की पार्किंग की भी सुविधा दी जाएगी। वरिंदरकुमार शर्मा, चेयरमैन,नगर सुधार ट्रस्ट।

रोजगार्डन में शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित घूमने आते हैं। मगर यहां पर कोर्ट फूड कोर्ट होने से उन्हें उनका इंज्वायमेंट फीका रहता है। मगर रोजगार्डन प्लाजा अगर बीडीए डेवलप करता है तो इससे यहां पर होटल, रेस्टोरेंट खुलने से यहां आने वाले लोगों के लिए एक पिकनिक स्पॉट डेवलप होगा।

रोजगार्डन प्लाजा स्कीम के तहत 1 एकड़ जमीन की होटल साइट की बोली 72.51 करोड़ से शुरू होगी। 4561 वर्ग गज जमीन के लिए 1.59 लाख प्रति वर्ग गज रिजर्व प्राइज निकाली गई है। इस साइट की नीलामी में भाग लेने के लिए ही 72.74 लाख रुपए अग्रिम राशि जमा करानी होगी।

ट्रस्ट ने योजना का नाम रोजगार्डन प्लाजा रखा है। यह साइट डेवलप होने के बाद बठिंडा शहर में मुक्तसर, मलोट, फरीदकोट, फाजिल्का आदि से आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। इस जगह पर 1000 कारों के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। यहां पर तीन मंजिला इमारत बनाने के साथ एक बेसमेंट का भी निर्माण किया जाएगा। यहां बनाए जाने वाले हर एक एससीओ को 121 वर्ग गज में बनाया जाएगा। हर एससीओ की रिजर्व कीमत 1.93 करोड़ रुपए रखी गई है।

बठिंडा की ब्लू फोक्स साइट जहां पर रोज गार्डन प्लाजा बनाया जाएगा।