पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुसाइड के लिए मजबूर करने का अारोप, 5 पर केस

सुसाइड के लिए मजबूर करने का अारोप, 5 पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | अपनेही पार्टनरों द्वारा एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपने पार्टनरों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। दिनेश कुमार वासी एमइएस कॉलोनी बठिंडा ने कुछ लोगों के साथ मिलकर कारों की सेल परचेज का काम करता था। मृतक की प|ी ने बताया कि किसी कारणवश बिजनेस चल नहीं पाया और उन्हें घाटा हो गया। इस पर दिनेश के पार्टनरों ने अपने घाटे का खर्चा दिनेश के हिस्से डाल दिया। इतना ही नहीं उन्होंने दिनेश के साइन किए हुए कुछ चेक भी ले लिए। इससे दिनेश मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। 19 सितंबर को दिनेश ने जहरीली वस्तु निगल ली, जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सिविल अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया, परंतु वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की प|ी मोनिका ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनके घर आकर उसके पति को बेइज्जत करते थे। सुसाइड नोट में लिखा मिला कि मेरी मौत के लिए एसएन गोयल उर्फ बाॅबी , गुरचेतन बराड़, सतपाल, दीपक गाेयल तथा जोनी जिम्मेदार हैं।