पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • रॉयल ज्वैलर और जिंदल हार्ट अस्पताल पर इनकम टैक्स के छापे

रॉयल ज्वैलर और जिंदल हार्ट अस्पताल पर इनकम टैक्स के छापे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयकरविभाग के साथ कस्टम और सीबीआई ने बठिंडा के एक ज्वैलर तथा दो अस्पतालों के आधा दर्जन ठिकानों पर वीरवार सुबह छापे मारे। देर शाम तक कार्रवाई जारी थी। लुधियाना और चंडीगढ़ के साथ जम्मू और दिल्ली से पहुंची विशेष टीम ने सुबह 8 बजे शहर में दोनों ठिकानों पर छापामारी शुरू कर दी थी। कार्रवाई के दौरान इन दोनों फर्मों से नकदी, जेवर तथा अन्य कई दस्तावेज मिले हैं। इसमें दोनों संस्थानों में करीब 24 करोड़ तक के टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। इसकी पड़ताल कर अघोषित आय की गणना भी की जा रही है। हालांकि अघोषित आय का खुलासा शुक्रवार को ही हो पाएगा।

आयकर निदेशक के नेतृत्व में विभाग के 14 अधिकारी कर्मचारी तथा 70 पुलिसकर्मी इस कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। आयकर अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल बाजार स्थित रॉयल ज्वैलर और पावर हाऊस रोड स्थित जिंदल हार्ट इंस्टीट्यूट अस्पताल टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। इसमें दोनों संस्थान प्रबंधकों के घरों रिश्तेदारों के यहां भी छापामारी की गई।

रॉयल ज्वैलर के यहां कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। इसमें विभाग ने खरीदे गए गोल्ड, डायमंड सिल्वर के बिलों की जानकारी मांगी वही दुकान घर में पड़े गोल्ड, सिल्वर अन्य ज्वैलरी के सामान की कीमत का अवलोकन करने के लिए एक्सपर्ट को बुलाया गया। विभाग का मानना है कि दस करोड़ों रुपए के करीब सामान का अभी तक खुलासा हुआ है। इसमें आयकर विभाग को शोरूम की तरफ से चलाई जा रही स्कीमों से होने वाले लाभ के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। स्कीम से संबंधित दस्तावेजों को विभाग के अधिकारियों ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वही गोल्ड सिल्वर के साथ डायमंड की खरीद को लेकर बिल मांगे गए है। इसमें कई साजो सामान के बिल विभाग को उपलब्ध नहीं करवाएं गए हैं। इससे खुलासा होता है कि रॉयल ज्वैलर ने आयकर विभाग के पास करोड़ों के लेनदेन के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दी बल्कि कई सामान बिना बिल के खरीद कर सरकार विभाग को मोटा चूना लगाया गया है। इस बारे में सर्च अभी जारी है।

बठिंडा के जिंदल हार्ट अस्पताल में सुबह शुरू हुई आयकर विभाग की छापेमारी में अस्पताल में दाखिल मरीजों का विवरण, ओपीडी की जानकारी, आपरेशन की डिटेल के बारे में दस्तावेज अपने कब्जे में लिए गए हैं। इस दौरान आयकर विभाग को अस्पताल में हुई ओपीडी ऑपरेशन की जानकारी तो मिली लेकिन इसमें मरीजों से कितनी फीस हासिल की गई इसके बारे में सही जानकारी नहीं दी गई। आयकर विभाग को शक है कि अस्पताल प्रबंधकों की तरफ से संचालित टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में भी मोटी राशि वसूल कर ट्रीटमेंट दिया जा रहा है लेकिन इस बाबत वसूल की जाने वाली फीस के बारे में सही जानकारी नहीं दी गई है। इसमें करोड़ों रुपए के टैक्स चोरी का खुलासा हो सकता है। वहीं विभाग की तरफ से अस्पताल के लिए खरीदी गई मशीनरी अन्य साजो सामान का विवरण भी हासिल किया इस बाबत दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि आरंभिक जांच में करीब 14 करोड़ रुपए तक के आयकर की जानकारी नहीं होने का खुलासा हुआ है। इसमें जांच के बाद ही असल टैक्स चोरी के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

कहां से आई टीम

लुधियाना से कस्टम आयकर की टीम के अलावा जम्मू दिल्ली से भी आयकर अधिकारी पहुंचे। करीब आठ घंटे से अधिक समय तक चली जांच में बठिंडा की पुलिस फोर्स की मदद भी नहीं ली गई बल्कि टीम के साथ लुधियाना की पुलिस के कर्मचारी अधिकारी छापामारी के लिए पहुंचे।

जिंदल हार्ट इंस्टीट्यूट के बाहर तैनात पुलिस।

जांच में 24 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा, दस्तावेज जब्त

खबरें और भी हैं...