अकाली नेताअों की बसें लगातार कर रही हैं हादसे
अकालीनेताओं की बसों से जिस तरह लगातार हो रहे हादसों से लोगों की जान जा रही है उससे लगता है कि नेताओं की बसों के मुंह को खून लगा चुका है। जािनए अब तक इन बसों से कितने हादसे हो चुके हैं।
बादलोंकी बसों से हुए हादसे : {29अप्रैल 2015 को मोगा में चलती ऑरबिट कंपनी की बस से 13 साल की अर्शदीप को उसकी मां समेत फेंक दिया गया। जिसमें अर्शदीप की मौत हो गई, जबकि मां छिंदर कौर को गंभीर चोटें लगी थी। {11 अप्रैल 2015 को संगरूर के महावीर चौक् में इसी कंपनी की बस ने एक मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। {30 मार्च 2014 को बरनाला में इसी कंपनी की बस ने दो व्यक्तियों को कुचल दिया, जिनकी मौत हो गई। {16 मार्च 2014 को ही लुधियाना के गिल चौक में इसी कंपनी की बस ने एक पुलिस कर्मचारी को कुचल दिया, जिसकी मौत हो गई। {16 फरवरी 2014 को संगरूर-बरनाला हाइवे पर ऑरबिट कंपनी की बस ने एक स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया, जिसकी मौत हो गई।
{4 अक्टूबर 2013 को ओरबिट कंपनी के ड्राइवर और कंडक्टर ने संगरूर सिटी में एक ट्रैफिक कर्मचारी से मारपीट की। इस मामले में पुलिस केस दर्ज हुआ, मगर आज तक कार्रवाई नहीं हुई।
अकालीदल के गिद्डबाहा हलका इंचार्ज हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों की न्यूदीप बसों से गई जानें : {6 फरवरी 2016 को मुक्तसर के गांव काऊनी में नौजवान सुखबीर सिंह (27) को न्यूदीप बस ने कुचलकर मार दिया।
अकाली नेताओं ने पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये देकर मामला निपटाने को कहा। { 9 फरवरी 2016 को बठिंडा के एनएफएल के माली राम हेत (60) को न्यूदीप बस ने कुचला।
{11 दिसंबर को मुक्तसर के गांव चन्नू में 12 साल की अर्शदीप को न्यूदीप बस ने कुचला। परिवार शव लेकर सड़क पर बैठा तो पुलिस ने रात 2 बजे गांव की लाइट काट फायरिंग कर शव को टांग से पकड़ 150 मीटर तक घसीटकर ले गए और संस्कार कर दिया।
{ 17 दिसंबर को फिरोजपुर के मखू में 12 साल की गुरप्रीत कौर को न्यूदीप बस ने कुचलकर मार दिया। उसी शाम शव का संस्कार करवा दिया गया।