लड़की को परेशान करने की रंजिश में हुई सतपाल की हत्या, 3 दबोचे
मंगेतर को फोन करने पर युवक को मारी थी गोलियां
शौक पूरा करने को रखते थे अवैध हथियार दो युवक गिरफ्तार
बठिंडा | 4फरवरी की सुबह करीब 7 बजे जिले के गांव हररायपुर में स्थित एक घर में दाखिल होकर युवक नवदीप सिंह उर्फ विक्की पर फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से जख्मी करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया हैं। हालांकि मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
एसपी एच डा. नानक सिंह ने बताया कि हररायपुर निवासी नवदीप सिंह उर्फ विक्की ने कुछ समय पहले गांव के ही रहने वाले जसविंदर सिंह की मंगेतर को फोन किया था लेकिन फोन को जसविंदर सिंह ने रीसिव कर लिया था। इसी दौरान जसविंदर तथा नवदीप के बीच काफी बहसबाजी हुई थी। इसी बात की रंजिश में जसविंदर सिंह 4 फरवरी की सुबह अपने दो साथियों परमिंदर सिंह और मानवदीप सिंह के साथ कार में सवार होकर नवदीप सिंह के घर पहुंचा। घर का दरवाजा खटखटाने पर उक्त तीनों ने नवदीप के चाचा से नवदीप को बाहर बुलाने के लिए कहा। नवदीप के घर से बाहर आने पर तीनों ने उस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान नवदीप की छाती और जांघ में गोलियां लगी थी। डीएसपी हरमीक सिंह दियोल थाना प्रभारी द्वारा की गई जांच दौरान पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे। इनके आधार पर पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले परमिंदर सिंह और मानवदीप सिंह के गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी जसविंदर सिंह अभी फरार हैं।
रास्ते की तकरार मौत में बदली
8फरवरी की रात निर्मल सिंह ने अपने दोस्त कृष्ण सिंह उर्फ मंगू और रणजीत सिंह निवासी रायके कलां की मुलाकात सतपाल सिंह के साथ हो गई। रास्ते में दोनों के बीच तकरार हो गई। निर्मलजीत और उसके दोस्तों ने तेजधार हथियारों से सतपाल की हत्या कर दी।
गांव की युवती को तंग करता था सतपाल
पुलिसने जांच के लिए डीएसपी हरमीक सिंह देओल, थाना नंदगढ़ प्रभारी बलविंदर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की थी। जांच दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक सतपाल सिंह उर्फ बहादुर गांव में ही रहने वाली एक युवती को परेशान करता था। उक्त लड़की का निर्मलजीत सिंह उर्फ निम्मा निवासी रायके कलां के साथ शादी की बात भी चल रही थी।
सीआईए स्टाफ बठिंडा की टीम ने अदालत द्वारा विभिन्न केसों में भगोड़ा घोषित किए बलजीत सिंह और उसकी प|ी किरन कौर निवासी कोट गुरु, थाना संगत अौर रणधीर निवासी भाईरुपा को गिरफ्तार किया है।