पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धूप खिली, सर्दी से राहत मिली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठिठुरनभरी सर्दी पर अब धूप भारी पड़ रही है। रविवार को दिनभर धूप निकलने से सर्दी के तेवर ढीले हो गए। दो-तीन दिनों से दिन में धूप निकलने से सुबह-शाम की ठंड रह गई है। सुबह से ही निकली धूप ने ठिठुरन से निजात दिला दी। शहर के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से सुबह के समय ठंड पहले के मुकाबले कम महसूस की जा रही है। उधर, मौसम विभाग के अनुसार अागामी समय में सुबह कोहरा शहरवासियों को तंग नहीं करेगा।

रोजगार्डनमें रही रौनक

बसंतपंचमी वाले दिन सुबह के समय कोहरा था। बसंत के बाद अक्सर ठंड में कमी आनी शुरू हो जाती है। रविवार सुबह से ही धूप खिलनी शुरू हो गई।

पिछले सप्ताह दिन भर कोहरा और ठिठुराती सर्दी से अब राहत मिलनी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम अब साफ होने क्रम में है। रविवार को शहर के झील में बोटिंग करते भी शहरवासी खूब दिखे वहीं रोज गार्डन में भी अन्य दिनों के मुकाबले अधिक भीड़ देखने को मिली।

ये रहा तापमान

रविवारको शहर का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को सारा दिन एक से डेढ़ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलीं।

खबरें और भी हैं...