आर्केस्ट्रा संचालिकाओं से छेड़छाड़ का विरोध किया तो सरेआम पीटा
विवाहसमारोह में आर्केस्ट्रा संचालिकाओं से छेड़छाड़ का विरोध करना एक व्यक्ति को उस समय महंगा पड़ा जब छेड़छाड़ करने वालों ने युवक को बीच रास्ते घेरकर उसके साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मौड़ पुलिस ने जख्मी के बयान पर करीब छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में सुखप्रीत सिंह निवासी मौड़ खुर्द ने बताया कि 12 फरवरी को आरोपी करनैल सिंह निवासी धर्मपुर, करनैल सिंह के भाई और कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर गांव मौड़ खुर्द के पास उसकी गाड़ी को बीच रास्ते घेर लिया और उसके साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। मारपीट की वजह आरोपियों ने विवाह समारोह दौरान आर्केस्ट्रा संचालक से छेड़छाड़ की थी।