विद्या देवी के निधन पर शोक जताया
बठिंडा | श्रीश्याम प्रचार मंडल बठिंडा के अध्यक्ष कमल गर्ग की माता विद्या देवी प|ी स्वर्गीय हरबंस लाल (82) का विगत दिनों देहांत हो गया। विभिन्न धार्मिक समाजसेवी संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया। सहारा जनसेवा के अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि स्वर्गीय विद्या देवी धार्मिक सामाजिक प्रवृति की औरत थी। उनके चारों बेटे भी धार्मिक सामाजिक कार्याे में अग्रणी रहते हैं। बेटा कमलदीप गर्ग सेवा भारती के सरक्षक श्री श्याम प्रचार मंडल बठिंडा के अध्यक्ष है। उनका श्रद्धांजलि समारोह गरूड़ पुराण पाठ का भोग 22 फरवरी को बाद दोपहर 2.30 बजे से 3 बजे तक वीर भवन स्थानीय वीर कालोनी में डाला जाएगा।
स्वर्गीय विद्या देवी