21 फरवरी को तरनतारन जाएगा गाड़ियों का काफिला: कोटशमीर
बठिंडा| बाबाजीवन सिंह विद्यक भलाई ट्रस्ट की मीटिंग रविवार को जिला प्रधान रेशम सिंह कोटशमीर की प्रधानगी में नेहरू पार्क में हुई। इसमें पूर्व डीएसपी ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन सुखचैन सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शहीद बाबा जीवन सिंह को समर्पित राज्य स्तरीय सालाना समागम तरनतारन में 21 फरवरी काे करवाया जा रहा है। इसमें प्रदेश भर से रंगरेटे गुरु के बेटे शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि समागम में शामिल होने के लिए 21 फरवरी को बठिंडा, तलवंडी साबो, मौड़ मंडी, रामपुरा फूल आदि डिवीजनों से भारी संख्या में गाड़ियों का काफिला रवाना होगा। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रधान कश्मीर सिंह तुंगवाली, नछतर सिंह मौड़, मास्टर बलदेव सिंह हलका प्रधान तलवंडी साबो, मास्टर हरबंस सिंह, मास्टर जगसीर सिंह, मास्टर रंजीत सिंह उपस्थित थे।