रासायनिक खादों का लगातार प्रयोग खतरनाक: वीके झावर
बठिंडा| ट्रॉपिकलएग्रो-सिस्टम की तरफ से एक सेमिनार करवाया गया। जिसमें पूरे मालवा से किसानों तथा डीलरों ने हिस्सा लिया।
सेमिनार का मुख्य मकसद फसलों पर बढ़ रहे रासायनिक खादों को रोकना तथा खेती से ज्यादा फायदा लेना था। मुख्य मेहमान कंपनी के चेयरमैन वीके झावर तथा कंपनी के प्रेसिडेंट जी मोहन कुमार थे। वीके झावर ने कहा कि पंजाब के लोग भी मध्य प्रदेश तथा राजस्थान के गेहूं को खाना पसंद करते हैं जिसका एक ही कारण है वहां रासायनिक खादों का प्रयोग बेहद कम होता है। जी मोहन कुमार ने कहा कि रासायनिक खाद का उतना ही उपयोग करें जितनी जरूरत है। कंपनी के जरनल मैनेजर अनिल ने कहा कि उन्होंने कई उत्पाद भी बाजार में उतारे हैं जिसमें टैकपोली, टैंक फोल्डर, क्लाउड आदि हैं।
आॅर्गेनिक खेती को लेकर आयोजित सेमिनार में उपस्थित मालवा के प्रतिनिधि।