- Hindi News
- कब शुरू होगा अल्ट्रा मॉर्डन डायग्नोस्टिक सेंटर
कब शुरू होगा अल्ट्रा मॉर्डन डायग्नोस्टिक सेंटर
मरीजोंको सिविल अस्पताल परिसर में एक ही छत के नीचे सभी प्रकार के डायग्नोस्टिक टेस्ट की सुविधा मिल सके।
इसके लिए विभाग ने एक मेगा प्रोजेक्ट के तहत सिविल अस्पताल परिसर में एक अल्ट्रा माडर्न डायग्नोस्टिक सेंटर खोलने की योजना बनाई थी।
करीब एक साल का समय बीत चुका है पर मेगा प्रोजेक्ट अभी तक शुरू नहीं हो सका है। उधर, सिविल अस्पताल के अधिकारियों को भी नहीं पता की डायग्नोस्टिक सेंटर का मौजूदा स्टेट्स क्या है।
डायग्नोस्टिकसेंटर की इमारत तैयार : सिविलअस्पताल में मार्डेन डायग्नोस्टिक सेंटर को खोलने की मंजूरी विभाग की तरफ से मिल गई थी। इसके बाद सिविल अस्पताल परिसर में विभाग की तरफ से डायग्नोस्टिक सेंटर के लिए नई इमारत का निर्माण किया गया। इस नई इमारत को बने करीब एक साल का लंबा समय गुजर गया है। फिलहाल इस नए कमरे पर ताला ही काफी समय से लटका हुआ है। विभाग के लाखों रुपए किसी काम नहीं रहे हैं।
सीटी स्कैन की सुविधा मिलनी थी मरीजों को
बठिंडासिविल अस्पताल में ट्रामा ओपीडी मरीजों की संख्या काफी है। सिविल अस्पताल में खुलने वाले डायग्नोस्टिक सेंटर में एमआरआई,सीटी स्कैन,थ्री डी अल्ट्रा साउंड, डिजिटल एक्सरे के अलावा बोन स्कैन टेस्ट की सुविधा मिलनी थी। सूत्रों के अनुसार इस प्रोजेक्ट के लिए विभाग की तरफ से बाकायदा एक डायग्नोस्टिक कंपनी के साथ करार भी किया गया था जो कि करार पूरा नहीं हो सका है। इसके बाद विभाग की तरफ से इस सेंटर को शुरू करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। मौजूदा समय में मरीजों को एमआरआई,सिटी स्कैन बोन स्कैन जैसे टेस्ट करवाने के लिए प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटरों का सहारा लेना पड़ा रहा है। ऐसे में मरीजों का समय पैसा दोनों का ही नुकसान हो रहा है।
सिविल अस्पताल परिसर में डायग्नोस्टिक सेंटर के लिए बनाई गई इमारत।
डायग्नोस्टिक सेंटर कब शुरू होगी, कह नहीं सकते
^डायग्नोस्टिकसेंटर की इमारत बने काफी समय हो गया है। यह सेंटरकब शुरू होगा। इस बात की जानकारी हमारे पास नहीं है। इसलिए कोई निश्चित तिथि के बारे में नहीं कहा जा सकता है। डॉ.सतीशगोयल,सीनियर मेडिकलऑफिसर,बठिंडा।
अनदेखी