पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशा मुक्ति केंद्र के लिए लिखित टेस्ट 24 को

नशा मुक्ति केंद्र के लिए लिखित टेस्ट 24 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा|जिले मेंनशा छुड़ाओ पुनर्वास केंद्र की स्थापना के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सेहत विभाग की तरफ से इस सेंटर के लिए 15 पदों पर ठेका बेसिस पर कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। जिनमें से काउंसलर के 3 पद, स्टाफ नर्स-फार्मासिस्ट और वार्ड अटेंडेंट के 6-6 पद शामिल हैं। इन 15 पोस्टों के लिए अभी तक सेहत विभाग के पास एक हजार से अधिक आवेदन पहुंच चुके हैं। जिन्हें विभाग शॉर्ट लिस्टेड कर रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, विभाग 6 मेल स्टाफ भर्ती करने को तवज्जो देगा। अगर मेल स्टाफ नर्स पूरे नहीं हुए, तो महिला स्टाफ नर्स को कंसीडर किया जाएगा।

काउंसलर की पोस्ट के लिए लिखित टेस्ट रविवार को

काउंसलर पोस्ट के अभ्यर्थियों के लिखित टेस्ट रविवार को लिए जाएंगे। इसके बाद 24 को काउंसलर का इंटरव्यू होगा। अन्य पोस्टों के लिए एक अक्टूबर को इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू पैनल की तरफ से लिया जाएगा। आवेदक अपने फार्म सिविल अस्पताल के डीएमसी में जमा करवा चुके हैं।

सिविल अस्पताल के डीएमसी दफ्तर में नशा छुड़ाओ पुर्नवास केंद्र के पदों के लिए आवेदकों की तरफ से जमा करवाए फार्म।