- Hindi News
- 18 से दिन में भूख हड़ताल, रात में कैंडल मार्च निकालेंगेे मनेरगा कर्मी
18 से दिन में भूख हड़ताल, रात में कैंडल मार्च निकालेंगेे मनेरगा कर्मी
मनरेगाकर्मचारियों ने वेतन जारी नहीं किए जाने के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन भी जिला परिषद कार्यालय में एडीसी दफ्तर के समक्ष रोष-प्रदर्शन किया। मनरेगा कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान अमरीक सिंह ने बताया कि मनरेगा कर्मचारी पिछले 6 वर्षों से बहुत ही कम वेतन पर काम कर रहे हैं। इसके बावजूद पिछले छह महीनों से मनरेगा कर्मचारियों के वेतन का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया, तो अाने वाले दिनों में अन्य संगठनों का सहयोग लेकर इस संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस दौरान यूनियन ने फैसला लिया कि यूनियन के 10-10 सदस्य वीरवार 18 सितंबर से पंजाब के हरेक जिला हेडक्वार्टरों पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
जबकि रात को शहरों में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसके अलावा शुक्रवार को मनरेगा मजदूरों को साथ लेकर सरकार का पुतला फूंका जाएगा। इस अवसर पर मनरेगा कर्मचारियों के संघर्ष का ई-पंचायत मुलाजिम यूनियन ने भी समर्थन किया। ई-पंचायत यूनियन के जिला प्रधान किकर सिंह ने बताया कि ई-पंचायत यूनियन के 387 मुलाजिमों को बिना कोई नोटिस दिए दफ्तरी हाजिरी लगाने से मना कर दिया गया है। जबकि इन मुलाजिमों ने ग्रामीण विकास पंचायत विभाग का सारा रिकार्ड ऑनलाइन किया है। इस मामले को लेकर पंजाब सरकार के साथ भी बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक इसका कोई हल नहीं निकला। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया, तो उनके द्वारा संघर्ष तेज किया जाएगा। इस मौके पर जसवीर सिंह, राजवीर सिंह, कुलदीप सिंह, मलकीत सिंह, नवदीप सिंह, बूटा सिंह, बलजीत कौर आदि ने भी धरने को संबोधित किया।
जिला परिषद कार्यालय में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मनरेगा कर्मचारी।