एमरजेंसी में रक्तदान कर सहायता की
बठिंडा|शहर केएक निजी अस्पताल में दाखिल एक मरीज के लिए रक्त की जरूरत पडऩे पर बठिंडा निवासी गगन पवार ने अपना रक्तदान किया। रक्तदानी बीरबल बांसल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि शहर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल मरीज को अपना इलाज करवाने के लिए एक यूनिट रक्त की जरूरत है। मरीज के परिजनों द्वारा उसके साथ संपर्क करने के बाद उन्हें रक्तदान गगन पवार को रक्तदान करने के लिए सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में बुलाया। जहां पर उनकी देखरेख में गगन ने अपना ए-पॉजिटीव रक्तदान किया। बीरबल बांसल ने कहा कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।