गुमशुदा बच्चे को मां से मिलाया
बठिंडा|श्री हनुमानसेवा समिति ने बच्चे को मां से मिलाया। संस्था के अध्यक्ष सोहन माहेश्वरी ने बताया कि समिति के सदस्य प्रिंसिपल राजिंदर बांसल को 4 साल का रोता हुआ बच्चा परसराम नगर संतोषी माता के मंदिर के पास मिला। वह अपना नाम अपने माता-पिता का नाम ओर पता बताने में असमर्थ था, और समिति द्बारा पुलिस कंट्रोल नंबर 100 पर बच्चे के बारे में जानकारी दी गई। तकरीबन 2 घंटे बाद बच्चे की मां ने पुलिस को बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई तो थाना कैनाल कलौनी के सब इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह बच्चे की मां को साथ लेकर समिति के पास आये और बच्चे को पुलिस की मौजूदगी में मां से मिलाया। बच्चे की शिनाख्त जसकरण पुत्र सरबजीत प|ी हरपाल शर्मा निवासी रेलवे कलौनी हनुमानगढ़ हुई। बच्चे की मां ने बताया की वो बठिंडा में रिश्तेदार की शादी में प्रताप नगर की गली नंबर 10 में आए थे। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह, पीसीआर हेड कांस्टेबल संपूर्ण सिंह, हरकीरत सिंह, समिति के सदस्य सुखविंदर मिट्ठू, मोनू शर्मा, विशाल चौहान, चन्द्र प्रकाश मौजूद थे।
गुमशुदा हुए बच्चे को परिजनों के हवाले करते हुए समिति के सदस्य पुलिस टीम।