पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दानी सज्जनों ने सहयोग दिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित समाज सेवी कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न दानी सज्जनों की ओर से संस्था को सहयोग स्वरूप दान राशि भेंट की गई। संस्था के कोषाध्यक्ष दीपक बांसल ने बताया कि दानी सज्जन रवि नरूला की ओर से अपनी माता स्वर्गीय सुमित्रा देवी की याद में संस्था को 5100 रुपये की राशि दान की गई। इसके अलावा रिटायर्ड प्रोफेसर वाई एल चोपड़ा की ओर से संस्था की चाइना डोर के खिलाफ मुहिम से प्रभावित होकर संस्था को 1100 रुपये की राशि दान की गई। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी, सदस्य शिवम शर्मा, गौतम शर्मा ने दानी सज्जनों का आभार जताया।

खबरें और भी हैं...