सफाई और जागरुकता मुहिम जारी
बठिंडा| समाजसेवीसंस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी की ओर से स्वच्छ भारत अभियान तहत नगर निगम के सहयोग से बठिंडा को साफ सुंदर बनाने के लिए चलाई मुहिम के तहत संस्था सदस्य अमन सिंगला की अगुवाई में गुरुद्वारा सिंह सभा की बैकसाइड गलियों में नगर निगम के सहयोग से सफाई जागरुकता अभियान एक साथ चलाया गया। इस एरिया में संस्था सदस्यों द्वारा लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करते हुए घरों में हेल्पलाइन स्टिकर भी लगाए गए।