स्लम्स में बच्चों को पिज्जा खिलाया
बठिंडा|सेंट जोसेफकॉन्वेंट स्कूल के स्टूडेंट्स ने स्लम एरिया के बच्चों को पिज्जा खिलाकर नई मिसाल कायम की। ग्यारहवीं कॉमर्स ग्रुप के आकाश चलाना, अनमोल गर्ग, कशिश कोठारी, निखिल कुमार, तनिश महेश्वरी, वंशिका बांसल, सारा सिंगला, आंचल बांसल, नताशा महेश्वरी, जय पारीक की टोली ने शनिवार को मित्तल शॉपिंग मॉल से 105 डिब्बे डोमिनो पिज्जा खरीदा और धोबियाना बस्ती स्थित अप्पू सोसायटी के इवनिंग स्कूल के बच्चों के अलावा शहर के विभिन्न इलाकों में स्लम एरिया में रहते बच्चों में बांटा। आकाश चलाना ने बताया कि हरेक बच्चा पिज्जा खाता है तो इन्हें देखकर स्लम एरिया के बच्चे खुद को अभागा मानते हैं। तभी इन्हें पिज्जा खिलाने का मन बनाया। उन्होंने 105 पिज्जा मीनिया पर आया खर्च अपनी पॉकेट मनी से निकाला जबकि कुछ पैसा पेरेंट्स भी लिया।