चेयरपर्सन ने किया रेडक्रॉस के डेफ एंड डंब चिल्ड्रन स्कूल का दौरा
बठिंडा | रेडक्रॉसके संरक्षण में संचालित एमजीडी स्कूल फॉर डेफ एंड डंब चिल्ड्रन का शनिवार को रेडक्रॉस अस्पताल भलाई की चेयरपर्सन वीनस गर्ग ने दौरा किया। स्पेशल टेक्निक से स्कूल में पढ़ रहे गूंगे-बहरे बच्चों से रूबरू होकर वीनस गर्ग बेहद प्रभावित हुई और कहा कि बच्चों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए तन-मन से काम करने की जरूरत है, इसके लिए इलाका निवासियों को इन बच्चों की पढ़ाई में हरसंभव सहयोग को आगे आना चाहिए। सचिव रेडक्रॉस कर्नल विरेंदर कुमार तथा स्कूल प्रिंसिपल मनिंदर भल्ला उपस्थित थे।