बिजली की तार अंडरग्राउंड की जाए: गुप्ता
बठिंडा| पावरकॉमकी तरफ से बठिंडा में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने का काम कई इलाकों में अभी भी शुरू नहीं हो सका है। अग्रवाल काॅलोनी वासी एडवोकेट मिट्ठू राम गुप्ता का कहना है कि शहर की सबसे पाॅश काॅलोनी में अभी भी तारों का जाल है जहां आए दिन बिजली गुल होने की समस्या रहती है। वही बसंत के मौसम में चाइना डोर के कारण तारों में स्पार्क होने से हादसा होने का भय बना रहता है। कई बार बिजली बोर्ड के एक्सईएन के पास शिकायत दर्ज करवाकर तारों को अंडरग्राउंड करने की मांग की गई थी लेकिन समस्या का आज तक हल नहीं किया जा सका है। उन्होंने अधिकारियों के पास मांग रखी कि तारों को अंडरग्राउंड करने की योजना को गति प्रदान की जाए।