पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • जेएनयू के धरने में जाकर देश विरोधी तत्वों का साथ दे रहे राहुल: गुप्ता

जेएनयू के धरने में जाकर देश विरोधी तत्वों का साथ दे रहे राहुल: गुप्ता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी बठिंडा के जिला प्रधान मोहित गुप्ता ने कांग्रेस के नेशनल उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से जेएनयू के धरने में पहुंचना देश के प्रति अपने फर्ज के विपरीत बताया है। उन्होंने कहा की कांग्रेस के साथ राहुल गांधी ने देश विरोधी ताकतों को समर्थन देने का काम किया है।

इसे देश की जनता कभी भी स्वीकार नहीं कर सकती है। देश के खिलाफ साजिश रचने वाले लोगों को कांग्रेस की तरफ से समर्थन देना जहां चिंता का विषय है वही कांग्रेस की देश के प्रति बदल रही सोच का परिणाम है। गुप्ता ने कहा कि राहुल और लेफ्ट फ्रंट की पार्टियां तीन दिन पहले कहां थी, जब यही देशविरोधी तत्व भारत का नमक खाकर पाकिस्तान के नारे लगा रहे थे। पिछले दो दिनों में हुई घटनाओं में राहुल गांधी देश विरोधी तत्वों की मदद के लिए धरने में बैठे और हेडली और इशरत जैसे लोगों का समर्थन कर रहे हैं। गुजरात केस में मोदी और अमित शाह को कांग्रेस के इशारे पर ही फंसाया गया था।

खबरें और भी हैं...