पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • वेलेंटाइन डे का विरोध: पार्कों में जोड़ों को समझाते दिखे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता

वेलेंटाइन डे का विरोध: पार्कों में जोड़ों को समझाते दिखे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेलेंटाइनडे के विरोध में रविवार को शिव सेना और विश्व हिंदू परिषद के वर्करों ने जागरुकता मुहिम चलाई। इस दौरान शिव सैनिकों ने शहर के रोजगार्डन, चेतक पार्क अन्य सार्वजनिक स्थानों में बैठे युगलों को रोककर उनसे पूछताछ की। इस दौरान प्रेमी जोड़ों को ऐसा करने से रोका। शिव सैनिकों ने हालांकि वेलेंटाइन डे पर विरोध स्वरूप प्रेमी जोड़ों को रोककर उनका विवाह करने परिजनों को इस बाबत सूचित करने की चेतावनी दी थी लेकिन पुलिस के सख्त पहरे के कारण वह ऐसा करने में सफल नहीं हो सके। पुलिस ने रविवार की सुबह से ही विभिन्न पार्कों, सार्वजनिक स्थानों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

वेलेंटाइन डे पर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों में बैठे युगलों से शिव सेना और बजरंग दल के वर्करों ने पूछताछ की। वे वेलेंटाइन डे मनाने का विरोध कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...