पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार चुराने वाला पुलिस ने किया काबू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | थानाकोतवाली पुलिस ने स्थानीय आवा बस्ती से कार चोरी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की कार बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बलवीर सिंह निवासी जेठूके ने बताया कि बीते दिन वो अपनी अाल्टो कार में बठिंडा किसी काम के सिलसिले में आया हुआ था। उसने अपनी कार आवा बस्ती स्थित खालसा ग्राउंड में पार्क की थी। जहां से आरोपी भूपिंदर सिंह निवासी दानेवाला चौक, नजदीक बर्फ फैक्ट्री, मलोट चोरी कर ले गया। चोरी हुई कार की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए थी। पुलिस ने शिकायतकर्ता की जानकारी पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की कार बरामद कर ली।

खबरें और भी हैं...