पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • आप की सरकार बनने पर होगा हर वर्ग का विकास: संध्या

आप की सरकार बनने पर होगा हर वर्ग का विकास: संध्या

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता |रामां मंडी

आमआदमी पार्टी की तरफ से शुरू की परिवार जोड़ो मुहिम का लोगों पर काफी प्रभाव देखने को मिल रहा है। आज इस मुहिम के अंतर्गत स्थानिक सहर और नजदीकी गांव पक्का कलां में मीटिंगें की गई। इस मौके जुड़े लोगों के भारी भीड़ को संबोधन करते आम आदमी पार्टी के संध्या चौहान ने कहा कि इस मुहिम को सफल बनाने के लिए पूरे पंजाब में 350 और लोकसभा बठिंडा हलके में 26 टीमें बनाईं गई हैं।

एक टीम हर रोज दो गांवों में घर घर जा कर लोगों के साथ संपर्क करेंगी और पार्टी की नीतियों से जानकार करवाएंगी उन्होंने कहा कि अकाली दल बादल और कांग्रेस,दोनों पार्टियों से पूरी तरह लोग दुखी हो चुके हैं और लोगों की तरफ से आम आदमी पार्टी के हक में फ़तवा दिया जा रहा है, जिस कारण यह पार्टियां इस समय पूरी तरह बुखला उठी हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर जनता की हर समस्या का हल किया जायेगा। इस मौके उन्होंने घर -घर जा कर लोगों को पार्टी के साथ जुड़ने के लिए अपील की और आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने वाले परिवारों के दरवाजों पर पोस्टर लगाए। इस मौके आप के ज़ोनल मीडिया इंचार्ज नील गर्ग, बलवंत सिंह चक्क,रमेश सेतिया ,टेक सिंह बंगी,राजपाल सिंह मुल्तानियां,दविंदर कुमार नसीबपुरा,रफीक खान,राजपाल कौर,किन्दरपाल कौर,परमजीत कौर बंगी ,सीनियर आप नेता परविंदर कुमार,डा. सुखपाल सिंह बाघा,गुरदीप सिंह भट्टी,राम स्वरूप बाघा,मनदीप गोयल और जगदीश शर्मा,विशेष रूप में उपस्थित थे।

आप नेता संध्या चौहान लोगों को पर्टी की नीतियों से अवगत करवाते हुए।

खबरें और भी हैं...