बठिंडा। स्वाइन फ्लू के कारण भुच्चो मंडी के गांव चक्क बखतू की महिला हरप्रीत कौर पत्नी कपूर सिंह की मौत हो गई। पिछले लगभग एक सप्ताह से हरप्रीत कौर का इलाज लुधियाना के डीएमसी अस्पताल से चल रहा था।
मृतका के पति कपूर सिंह ने बताया कि पिछले महीने हरप्रीत कौर को खांसी जुकाम हो गया था, जिसका बठिंडा और रामपुरा के निजी अस्पतालों में बीमारी ठीक होने के कारण डॉक्टरों ने 1 फरवरी को डीएमसी लुधियाना के लिए रैफर कर दिया था।
कपूर सिंह ने बताया कि सोमवार रात को हरप्रीत कौर की मौत हो गई। मंगलवार को सुबह गांव चक्क बखतू में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के मौके डीएमसी लुधियाना से एक स्पेशल टीम मृतका की लाश को पैक करके साथ आई थी जिसने अंतिम संस्कार के समय को लोगों को दूर रखा ताकि किसी को कोई खतरा हो।
गांव पहुंची सेहत विभाग की टीम: सेनेटरी इंस्पेक्टर ओम प्रकाश, शाहबाज सिंह, मनदीप सिंह, बलविंदर राम, सेहत कर्मचारी राजविंदर सिंह रंगीला, परगट सिंह, सुरजीत सिंह हरदम सिंह ने मौके पर एकत्रित हुए लोगों उनके घर के आसपास में जाकर लोगों को स्वाइन फ्लू बीमारी इससे बचाव संबंधी जानकारी दी। वहीं परिवार के सदस्यों को टैमी फ्लू दवा दी गई।(ब्रिज सिंगला)
विभाग के प्रबंध पूरे: सीएस
स्वाइन फ्लू को लेकर सभी प्रबंध पूरे किए जा चुके हैं। स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की केस हिस्ट्री मेडिसन दी जा रही है। डॉ.तेजवंतसिंह रंधावा,सिविल सर्जन,बठिंडा।
कर्मियों ने बरती चौकसी
स्वाइन फ्लू के बढ़ते केसों ने सेहत विभाग की चिंता को बढ़ा दिया है। सिविल अस्पताल के डाक्टर पैरामेडिकल स्टाफ मास्क पहन कर काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ईएनटी की ओपीडी में मरीज बढ़े हैं। खांसी जुकाम बुखार वाले मरीज ओपीडी में आकर पहली बात डाक्टरों को पूछ रहे है क्या उनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण तो नहीं दिखाई दे रहे हैं।
महिला गांव महराज की और तलवंडी साबो का था व्यक्ति
गांव महराज वासी 35 वर्षिय महिला की स्वाइन फ्लू के चलते मौत हो गई। उसका इलाज लुधियाना के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। सेहत विभाग की टीम की सुपरविजन में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं तलवंडी साबो वासी एक व्यक्ति की मौत भी स्वाइन फ्लू से मंगलवार को हुई। सेहत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जो भी स्वाइन फ्लू के संदिग्ध सामने रहे हैं उन्हें विभाग की तरफ से टेमीफ्लू मेडिसन दी जा रही है वहीं मरीजों की केस हिस्ट्री जान कर उन्हें स्वाइन फ्लू संबंधी जागरूक किया जा रहा है।