जहरीली वस्तु निगलने से कबड्डी खिलाड़ी की मौत
बठिंडा | गांवबंबीहा में एक युवक ने कोई जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी कर ली है। खुदकुशी करने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक कबड्डी का खिलाड़ी था और एक दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। गांव बंबीहा के सरपंच सुखपाल सिंह ने बताया कि गुरजीत सिंह (22) पुत्र बलबीर सिंह की दो दिन पहले शादी हुई थी। इसके चलते घर में खुशी का माहौल था। गुरजीत के ससुरालियों ने मंगलवार को मिलनी करने गांव बंबीहा आना था। सारी तैयारियां की जा चुकी थी परन्तु उनके आने से पहले ही गुरजीत ने अपने कमरे में जाकर जहरीली वस्तु निगल ली। पारिवारिक सदस्यों ने लड़के को तुरंत गिदड़बाहा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी गंभीर हालत के चलते उसको बठिंडा के निजी अस्पताल रैफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।