साथी ने लूटा सहारा ने की सहायता
बठिंडा|दलीप कुमारपुत्र रघु ठाकर भागलपुर से अपने एक साथी के साथ रोजगार की तलाश में अमृतसर चला था। दलीप कुमार का साथी मार्ग में उसका सामान, मोबाइल 3 हजार रुपए लेकर कहीं उतर गया। इसके बाद दलीप कुमार असहाय बिना कपड़े बठिंडा स्टेशन पर उतर कर सहायता के लिए कई स्थानों पर गया। मगर किसी ने सहायता नहीं की। आखिर वह सहारा मुख्यालय पहुंचा। जिस पर सहारा ने खाना खिलाकर 2 गर्म कंबल एक हजार रुपए दिया। जिसके बाद दलीप को भागलपुर भेज दिया।