गरीब बच्चों के लिए राशन एकत्रित कर संकीर्तन मंडल को दिया
बठिंडा| ग्लोबलडिस्कवरी स्कूल रामपुरा फुल के प्राइमरी कक्षा के नन्हें मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा प्रिंसिपल सर्वजीत कौर शरण तथा वाइस प्रिंसिपल रजनी मेहता की प्रेरणा से गरीब विद्यार्थियों के लिए राशन एकत्रित किया गया। यह राशन स्कूल की प्रात: सभा में चेयरमैन कमलेश शराफ वाइस चेयरमैन अमित शराफ द्वारा सभी विद्यार्थियों की उपस्थिती में श्री महावीर संकीर्तन मंडल बठिंडा के प्रधान सुरिंदर वैद्य को दिया गया। इस मौके पर एम आर जिंदल की तरफ से बच्चों में एसी नेक भावना उत्पन्न करने राशन एकत्रित करने के लिए स्कूल के स्टाफ विद्यार्थियों का धन्यवाद किया गया। इस अवसर वर विजय कांसल, सुरिंदर बांसल, सुनील खन्ना, परवीन गर्ग, ललित गर्ग, रमेश बांसल कमल शुक्ला उपस्थित थे।