छात्राओं को योग का महत्व बताया
बठिंडा| स्टेटबैंक ऑफ पटियाला रूरल सेल्फ इंप्लायमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बठिंडा की तरफ से स्थानीय रेडक्रॉस भवन में लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे क्लोथ हैंड बैग मैकिंग ट्रेनिंग कैंप के दौरान तीन दिवसीय योग कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें योग शिक्षक हर्ष शर्मा द्वारा लड़कियों को योग आसन प्राणायाम करवाए गए। योग शिक्षक हर्ष शर्मा ने कैंप के पहले दिन लड़कियों को योग का महत्त्व तथा योग से दूर होने वाली बीमारियों के बारे में बताया।
उन्होंने आगे बताया कि योग अभ्यास किसी भी उम्र का कोई भी व्यक्ति कर सकता है। इस मौके पर ज्वाइंट डायरेक्टर एम.एम बहल ने कहा कि नित्य प्रति योग अभ्यास से पूरा दिन शरीर में चुस्ती फुर्ती रहती है।
ट्रेनिंग कैंप के दौरान योग अभ्यास करती हुई लड़कियां।