ड्रामेबाज भिखारी भाइयों पर जालसाजी का पर्चा
बठिंडा | गूंगेबनने का ड्रामा रचकर जाली सर्टिफिकेट के जरिए शहर में भीख मांगने वाले अंबाला निवासी दो सगे भाईयों पर पुलिस ने धोखाधड़ी जालसाजी का मामला दर्ज किया है। जांच दौरान खुलासा हुआ कि दोनों को अंबाला के ही किसी व्यक्ति ने भीख मांगने के लिए फर्जी आईकार्ड तथा सर्टिफिकेट बनवाकर दिए थे। पता चला है आरोपी भाइयों ने 500 रुपए देकर कार्ड बनवाए थे। पुलिस ने बड़े भाई अजय को कस्टडी में ले लिया, जबकि छोटे भाई आकाश को जुवेनाइल जेल भेजा जाएगा।